सेवा कार्य करने हजारों जुटे

देशभर से हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे

जयपुर। संत निरंकारी की ओर से विश्वभर के सभी भक्तों एवं प्रभू प्रेमियों के लिए वार्षिक निरंकारी संत समागम भक्ति प्रेम एवं मिलवर्तन का एक ऐसा अनुभव है जिसमें सभी भक्त सम्मलित होकर अलौकिक आनंद की अनुभूति का आनंद लेते है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सान्निध्य में 75 वां वार्षिक निरंकारी समागम 16 से 20 नवंबर को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा हरियाणा में होगा। जिसमें लाखो निरंकारी सत्संग प्रेमी भाग लेंगे। समागम में जयपुर शहर और आस- पास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।

समागम स्थल पर आस- पास के क्षेत्रों के सेवादार सेवाएं दे रहे है। दिल्ली एनसीआर एवं अन्य आस- पास के सेवादार भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सेवादारों ने अपने ट्रैक्टर लगा रखे। साफ , सफाई से लेकर राज मिस्त्री अस्थाई निर्माण कार्य में जुटे हैं। संत निरंकारी मंडल के सहायक मीडिया प्रभारी डॅा. दौलत राम माल्या ने बताया कि सत्संग में बच्चे , युवा, वृद्द एवं सभी वर्गों के जाति- समाज के लोग बगैर किसी भेदभाव के शामिल होते है।

75 वां वार्षिक निरंकारी संत समागम रुहानियत पर आधारित है। जिसमें विश्वभर के वक्ता, गीतकार तथा कविजन अपने प्रेरक एवं भक्तिभाव को व्यक्त करेंगे। रुहानियत के एहसास एवं समर्पित रुप से दिव्य गुण दृश्यामान होने लगते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.