अहमदाबाद ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 वर्षीय माता जी हीराबा का आज इलाज के दौरान यू एन मेहता अस्पताल में निधन हो गया। हीराबा को 2 दिन पूर्व ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पीएम मोदी उनका समाचार लेने पहुंचे थे । वे डेड घंटे अस्पताल में रुके और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। तब अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। इसके बाद वे लौट गए थे। आज सवेरे ही उनकी मां का निधन हो गया ।

मोदी की मां के निधन पर नेताओं ने जताया शोक

पीएम मोदी की मां के निधन पर तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है । देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी ,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, मंत्री स्मृति ईरानी ,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, ओम प्रकाश माथुर ,चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ,राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, जयपुर सांसद रामचरण बौहरा, ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सहित तमाम नेताओं ने पीएम मोदी कीमा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी और उनके परिजनों को यह उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। पीएम मोदी सारे कार्यक्रम निरस्त कर अस्पताल पहुंचेंगे। उनके अंतिम संस्कार में भी भाग लेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.