जायल(नागौर)
शादी के बाद हंसी खुशी दुबारा अपने ससुराल से गाँव के लिए रवाना हुए थे लेकिन चार घंटे बाद ही नव विवाहित दम्पती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस थाना जायल के कठौती रोड पर रविवार रात 9.15 बजे कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई।दुर्घटना में नव विवाहित दम्पती ने दम तोड़ दिया वहीँ दुल्हन का भाई गंभीर घायल हो गया।


पुलिस के अनुसार दुर्घटना में फलौदी निवासी 30 वर्षीय किशोर कुमार पुत्र गोरधन राम पंवार जाति माली व उनकी पत्नी किरण पुत्री लक्ष्मणराम निवासी नीमकाथाना सीकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार 22 वर्षीय कृष्णकुमार पुत्र लक्ष्मणराम निवासी नीमकाथाना गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल युवक को जायल चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रैफर कर दिया गया।

चार दिन पहले ही हुई शादी-
जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को ही मृतक दम्पती की शादी हुई थी।
शादी के बाद दुल्हा अपने ससुराल से दुबारा अपनी पत्नी व साले को लेकर रविवार शाम 5 बजे नीमकाथाना से रवाना हुए थे।

हंसी खुशी के साथ ससुराल पक्ष ने बेटी दामाद को सीख देकर रवाना किया था। दुल्हन का छोटा भाई भी अपनी बहिन के साथ रवाना हो गया था। हाथों की मेहन्दी भी नहीं सुखी थी लेकिन विधाता को कुछ ओर ही मंजूर था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.