जयपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और एआईसीसी महासचिव अजय माकन की ओर से एक ट्वीट को रिट्वीट करने के बाद सियासत गर्मा गई है। एक वरिष्ठ पत्रकार की ओर से किए गए ट्वीट को अजय माकन की ओर से रिट्वीट किया गया। इस ट्वीट में नेहरू गांध परिवार को लेकर लिखा गया था कि देश में अलग-अलग राज्यों में सभी जगह नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर ही वोट मिलता है। किसी भी राज्य में कोई क्षत्रप अपने दम पर वोट हासिल नहीं करता। लेकिन जो जिस राज्य का मुख्यमंत्री बनता है ,वह समझने लगता है कि उसकी वजह से ही सरकार बनी है। लेकिन सच्चाई यह है कि गांधी नेहरू परिवार के नाम पर ही आज भी देश में कांग्रेस को वोट मिलते हैं। सोनिया गांधी ने पिछले 20 वर्षों में अपना महत्व नहीं जताया। जिसका नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस जहा इनकी वजह से जीतती कांग्रेसी इसे अपना चमत्कार समझकर गैर जिम्मेदारी से काम करते है और कांग्रेस हार जाती है। इसमें कांग्रेसी जीत का सेहरा खुद के नाम और हार का राहुल गांधी के माथे मढ़ देते हैं। इस ट्वीट को प्रदेश प्रभारी अजय माकन की ओर से रिट्वीट किया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं। शोषल मीडिया पर इसका अर्थ यह भी निकाल रहे हैं कि कांग्रेस आलाकमान ने खुद ना कह कर राज्यों में कांग्रेस क्षत्रपो को इसके जरिए प्रदेश महासचिव से एक संदेश दिलवाया है कि आज भी देश में गांधी परिवार के नाम पर ही कांग्रेस को वोट मिलते है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.