मृतका तजुर्बा खान का फाइल फोटो

परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति गलफ्रेंड के चक्कर पत्नी की हत्या

खोह-नागोरियान थाने की बंध्या वाली ढाणी का मामला

जयपुर। खोह-नागोरियान थाना क्षेत्र की बंध्या वाली ढाणी में पति ने गलफ्रेंड के चक्कर में पत्नी की हत्या कर दी गई। महिला की मौत के मामले में उसके पीहर पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने बताया कि महिला के पिता ने रिपोर्ट दी है कि उसकी पुत्री तजुर्बा बानो उम्र () की शादी 2015 में बंध्या वाली ढाणी निवासी साजिद खान पुत्र अनीस खान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। महिला का पति साजिद दुबई जाने के लिए दस लाख रुपए के साथ कार मांगने के लिए आए दिन परेशान करता रहता था। इस दौरान महिला के पति की गलफ्रेंड होने के चक्कर से उसके साथ मारपीट कर उसे तलाक देने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला पति को तलाक व दहेज नहीं देने की वजह से पति ने गलफ्रेंड व अन्य परिवार के लोगों साथ महिला की हत्या कर दी है। महिला के पिता ने थाने में पति साजिद ,ससुर अनीस ,सास अनीसा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। पीहर पक्ष का आरोप है कि उन्होंने बेटी की हत्या कर के दफना दिया गया और हमारे को सूचना तक नहीं दी गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस नेेेे मृतका का आज सवेरे कब्रिस्तान से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस स्टेशन खो नगोरियाँ (जयपुर ईस्ट) मे दर्ज एफ आई आर नंबर 0285/ 2021 (अपराध अंतर्गत धारा 304 बी और 498 ए) मे होगी कार्यवाही, नये कब्रिस्तान खो नगोरियाँ मे किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.