जयपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। ये दोनों की शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चन्नी का सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। चन्नी का राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष डॅा. सीपी. जोशी और कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन ने भी स्वागत किया। इस दौरान पंजाब और राजस्थान के मुद्दोंं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने चन्नी के स्वागत में जलपान का आयोजन भी किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.