जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। मुख्यमंत्री के विभागों के बंटवारे को राज्यपाल कलराज मिश्र ने अनुमोदित कर दिया है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास वित्त, गृह डीओपी, डीआईपीआर, एनआरआई, टैक्ससेशन, जीएडी विभाग रहेंगे। बीडी कल्ला को शिक्षा प्राइमरी और सैकंडरी और संस्कृत शिक्षा , कला एंव संस्कृति मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। शांति धारीवाल के पास यूडीएच यथावत रखा गया है। इसके साथ उनके पास कानून,संसदीय कार्य मंत्री, शहरी विकास मंत्रालय का प्रभार रहेगा। परसादी लाल मीणा मेडिकल एवं स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा रहेगा। लाल चंद कटारिया कृषि , पशु पालन मंत्रालय सौंपा गया है। प्रमोद भाया माइंस पेट्रोलियम मंत्रालय रखा गया है। उदयलाल आंजना सहकारिता मंत्रालय का महकमा दिया गया है। प्रताप सिंह खाचरियावास रसद एवं खाद्य मंत्री, सालेह मोहम्मद अल्पसंख्यक मंत्रालय, वक्फ बोर्ड, कमांड एरिया, हेमेंद्र चौधरी वन मंत्री, महेंद्र सिंह मालवीया वाटर रिसोर्सेज, महेश जोशी पीएचईडी, भूमिगत वाटर, रामलाल जाट राजस्व मंत्रालय, रमेश मीणा पंयाचती राज एवं ग्रामीण विकास , ममता भूपेश महिला बाल विकास ,भजन लाल जाटव पी डब्ल्यूडी, टीका राम जूली सामाजिक न्याय एवं विकास मंत्री, गोविंद सिंह मेघवाल डिस्जास्टर मैनेजमेंट एंड रिलिफ मंत्रालय,शकुंतला रावत उद्योग मंत्री, अर्जूर सिंह बामनियां ट्राइबल एरिया पीएचईडी मंत्री,भंवर सिंह भाटी ऊर्जा, वाटर रिसोर्सेज, सुभाष गर्ग तकनीकी शिक्षा आयुर्वेदा, एवं इंडियन मेडिसिंस,सुखराम बिश्नोई श्रम मंत्रालय, फैक्ट्री एवं बॅायलर्स, बृजेंद्र ओला यातायात, मुरारी लाल मीणा कृषि मार्केटिंग, राजेंद्र सिंह गुढ़ा सैनिक कल्याण मंत्रालय, जाहिदा खान विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री प्रिंटिंग स्टेशनरी मंत्रालय का जिम्मा दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.