जयपुर। जयपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में कई नेताओं ने बेबाक तरीके से अपनी बात रखी। गुजरात के प्रभारी और पूर्व चिकित्सा मंत्री डॅा. रघु शर्मा बोले अब विधायकों के अलावा कार्यकर्ताओं की सुनना शुरु कीजिए। विधायकों को बहुत कुछ दिया और दे भी रहे है फिर भी वे हार जाते है। आपने पिछली बार मुझे बहुत दिए। मेरे इलाके में करोड़ो के विकास कार्य हुए फिर भी मैं हार गया। इसलिए सिटिंग गैटिंग का फार्मूला बंद कर दीजिए। दो बार करके देख लिया आपने नतीजा क्या रहा किसी से छिपा नहीं है। दोनों बार हार गए। सत्ता से बाहर हो गए। विधायकों के कार्यों की समीक्षा होनी चाहिए। वो काम भी कराते है लेकिन कार्यकर्ताओं तक इसकी जानकारी नहीं जाती है। कार्यकर्ताओँ को बताते भी नहीं है। जिसके परिणामस्वरुप वे चुनाव हार जाते है। इसलिए निचले स्तर से जानकारी ली जानी चाहिए और उसी आधार पर निर्णय होने चाहिए।

मंत्री थे तब तक खुद विधायकों तक की नहीं सुनते थे। कार्यकर्ताओं को गेट में प्रवेश करने की अऩुमति नहीं थी। सिर्फ चंद अफसरों के हाथ में पावर थी। कुछ कार्यकर्ताओँ ने वहीं पर कह दिया। अब ज्ञान बांट रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.