कोटा। कोटा के नयापुरा इलाके में दूल्हे को लेकर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर चंबल नदी में समा गई। जिससे 9 लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बारात चौथ का बरवाड़ा से इस कार में दूल्हे सहित 9 लोग सवार थे, जो सभी लोग मध्यप्रदेश जा रहे थे। अचानक कार कोटा नयापुरा के पास तेज स्पीड में अनियंत्रित होकर चंबल नदी में गिर गई। जिसके चलते 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू दल मौके पर पहुँचा। सभी शवों को बाहर निकालकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुल्हन और दूल्हे के परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों में अधिकांश दूल्हे के नजदीकी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा कलेक्टर से बात कर हादसे की जानकारी ली और घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ईश्वर मृतकों के परिजनों को यह आधात सहन करने की शक्ति दे और मृत आत्माओं को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे। बहुत ही दुखद हादसा है। इसमें दूल्हे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मेरी मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.