जयपुर। राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बजट घोषणा के बाद से कर्मचारी नेताओं और कर्मचारियों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सम्मान करने की होड मची है। अब तक हजारों कर्मचारी जयपुर मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त कर चुके है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में प्रदेशभर से कर्मचारी संगठनों के लोग पहुंचे और मुख्यमंत्री को बूके देकर माला और साफा पहनाकर उनका आभार जताते नजर आए। इस दौरान कर्मचारी नेता मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहे थे। आपको बता दे कि वर्ष 1998 से 2003 में जब 156 सीटों के साथ गहलोत मुख्यमंत्री बने थे कर्मचारियों की नाराजगी सबसे बड़ा मुद्दा था। कर्मचारियों की 70 दिन की हड़ताल का सरकार ने पैसा काट लिया था जिससे नाराज होकर कर्मचारियों ने गहलोत सरकार के खिलाफ एकजूटता से काम किया जिसके परिणामस्वरुप गहलोत सरकार 56 सीटों पर सिमट गई थी। इसलिए इस बार गहलोत ने मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए कर्मचारियों की इस मांग को मानकर देशभर में एक नई पहल की है। अब सभी प्रदेशों में सरकारों को इस निर्णय को लागू करना पड़ेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.