देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव

भाजपा न

नई दिल्ली । एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15 राष्ट्रपति चुन ली गई है । वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। सुबह 11:00 बजे से मतगणना शुरू हुई । मुर्मू ने विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड में ही हरा दिया । मुर्मू को जरूरी इलेक्ट्राल के 50 फीसदी वोट तीसरे राउंड में ही मिल गये थे। मुर्मू को 540 और सिन्हा को 208 सांसदों ने वोट मिले।

राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल मोदी के मुताबिक दोपहर 2:00 बजे सांसदों की वोटों की गिनती पूरी हुई इसमें द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले ।इनकी कुल वैल्यू 378000 है ।यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों के वोट मिले जिनकी कुल वैल्यू 145600 है । सांसदों के 15 वोट खारिज हो गए, वहीं 17 सांसदों में क्रॉस वोटिंग की।

10 राज्यों की गिनती में भी सिन्हा पिछड़े

10 राज्यों की काउंटिंग मीटिंग में कुल 1138 वैलिड बोर्ड थे जिनकी वैल्यू 149575 है। इनमें मुर्मू को 809 वोट मिले इनकी वैल्यू 105299 है। वही यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले जिनकी वैल्यू 444 276 है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल और झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश के वोट भी शामिल है ।इनमें 7 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकारें हैं ।वही झारखंड जेके के और छत्तीसगढ़ राजस्थान में कांग्रेस और सहयोगी दलों की सरकारें हैं। आंध्र प्रदेश में जगमोहन रेड्डी सीएम है जिन्होंने मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया था।

25 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्यरात्रि को खत्म हो रहा है 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.