सुमेरपुर।उपखंड क्षेत्र के खिंवादी गांव में बुधवार को 55 साल बाद तालाब पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सर्व समाज की 1400 महिलाओं ने तालाब पूजन किया। इससे पहले महिलाएं सुबह सज धजकर भाईयों के साथ गाजे बाजे के साथ सरोवर पहुंची। जहां तालाब के परिक्रमा लगा कर भाई बहिन ने विधिवत तालाब की पूजा अर्चना की। भाई ने बहन को सरोवर का जल ग्रहण करवाया और भाई ने बहन को चुनरी ओढ़ाने की रस्म अदा की कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के पूर्व जागीरदार जसवंत सिंह देवड़ा ने परिवार सहित पूजा-अर्चना कर तालाब पूजन का कार्य शुरू किया। पूजन का दायित्व पंडित सुरेश और महेश महाराज ने निभाया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता और प्रशासन ने गोताखोरों का पुख्ता इंतजाम किया। इस मौके पर सरपंच प्रवीण कुमार और सभी वार्ड पंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा और वरिष्ठ नागरिकों ने सहयोग योगदान दिया। कानून व्यवस्था बनाने के लिए सुमेरपुर सीओ रजत विश्नोई, उप निरीक्षक अमराराम मीणा, समेत बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता तैनात रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.