बांसवाड़ा। प्रमुख शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के महंत और पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान उन्होंने देश- प्रदेश और समाज में शांति ,सद्भाव ,सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।