पाली। पाली में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं आठ अन्य लोग झुलस गए। जिनमें एक बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक और घायल सभी लोग उस खेतों में काम कर रहे थे। फसलों की कटाई के दौरान रिझझिम बरसात के दौरान ही अचानक आकाशीय बिजली गिरने से ये हादसा हो गया। घायलों में पांच लोगों को रोहट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया। घटना रोहट थाना क्षेत्र के चोटिला गांव की है। जहां सभी लोग एक खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी। सूचना के बाद विधायक ज्ञानचंद पारख भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर शोक जताया। हादसे के बाद चोटिला गांव में मातम पसर गया। सभी ने हादसे से दु:ख व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.