सरदार शहर। कांग्रेस ने सरदार शहर विधानसभा उपचुनावो में पूर्व विधायक स्वर्गीय भंवर लाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है तो भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा को फिर से टिकट दिया है। अशोक पिंचा पिछला चुनाव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर लाल शर्मा से हार गए थे। इस बार फिर भाजपा ने अशोक पिंचा पर ही भरोसा जताया है। कांग्रेस को जहां भंवर लाल शर्मा की सहानुभूति लहर पर जीत का भरोसा है तो भाजपा भी अशोक पिंचा की हार के बाद उपजी सहानुभूति को भुनाना चाहती है। कांग्रेस ने ब्राह्राण और बीजेपी ने जैन को उम्मीदवार उतारे है। वहीं आरएलपी किसी जाट उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतार सकती है। क्योंकि सरदार शहर जाट बहुल सीट है। लेकिन दोनों ही पार्टियों ने जाट समाज की अनदेखी की है। ऐसे में आरएलपी जाट पर दांव लगा सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.