बाहर होने कारण वसुंधरा राजे नहीं हुई शामिल

भाजपा ने किया सचिवालय का घेराव

सीपी जोशी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन

गहलोत सरकार के खिलाफ दिखाई ताकत

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के सचिवालय महा घेराव के कार्यक्रम में प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। लेकिन इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नहीं आना चर्चा का विषय रहा ।हालांकि बताया जा रहा है कि वह जयपुर से बाहर होने के कारण इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकी। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में राजधानी में यह पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन था।

भाजपा मुख्यालय के बाहर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां आयोजित सभा में भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ,सांसद रामचरण बौहरा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, महामंत्री भजनलाल शर्मा، लक्ष्मीकांत भारद्वाज ,रामलाल शर्मा कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर राजस्थान सरकार की जमकर बखिया उधेड़ी।

सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में सरकार नाम की चीज खत्म हो गई है। यहां जंगलराज है। महिलाओं ,दलितों, आदिवासियों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और मुख्यमंत्री चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त है। जनता त्रस्त है लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।

प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है । पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं ,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है । प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज भी खत्म हो गई है। महिला अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज शासन सचिवालय का घेराव किया और राज्यपाल के नाम सीएस को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा मुख्यालय से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सचिवालय पहुंचे जहां स्टेचू सर्किल पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग उखाड़ दी। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर जोर आजमाइश हुई। कार्यकर्ता इस दौरान खूब नारेबाजी करते रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प के बीच कई कार्यकर्ता गिर गए ।कई गिर गए और कईयों के चोटे आई। बाद में पुलिस ने वाटर चैनल चलाकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया ।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई मामूली झड़प में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा चोटिल भी हुए। बजरंग लाल शर्मा को s.m.s. भर्ती कराया गया जिनके समाचार लेने भी सीपी जोशी, राम चरण बोहरा, राजेंद्र सिंह राठौड़, किरोडी लाल मीणा सहित कई नेता पहुंचे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.