चित्तौड़गढ़ । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज कांग्रेस नेता के नामांकन द्वारा चित्तौडगढ में की गई बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा और आरएसएस को कोस नहीं लेते उनके पेट का पानी नहीं पचता। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र का गला घोटने वाली जन विरोधी पार्टी बताते हुए कहा कि लोकतंत्र का काला अध्याय आपातकाल के रूप में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लिखा था। भाजपा पर संविधान और लोकतंत्र का खात्मा करने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को ये मालूम होना चाहिए कि संविधान और लोकतंत्र का खात्मा तो आपातकाल में हुआ था जब निर्दाेषों को जेल में डालकर उनकी जबरन नसबंदी कर दी गई और चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त कर दिया गया। कांग्रेस के पास लंबी फेहरिस्त तो है पर वो भ्रष्टाचार और घोटालों की है। भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में लोकतंत्र की जड़े मजबूत की है। परिवारवाद पर कटाक्ष करने वाले एक बार अपने अंतर मन में झांक ले कि वे सिर्फ गांधी परिवार की चाटुकारिता कर पार्टी को चला रहे हैं। भाजपा पर देश को तोड़ने के आरोपी को हास्यास्पद करार देते हुए सांसद जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को नारों और वादों के अलावा कुछ नहीं दिया। न्याय यात्रा के नाम पर देशवासियों के साथ अन्याय कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने आज अपने कौशल और क्षमता का उपयोग करते जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करते हुए विश्व के सर्वमान्य और शक्तिशाली नेता के रूप में भारत का गौरव विश्व में बढ़ाया है।

सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने अभी तीन महिने पहले ही विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को आईना दिखाया है, अब लोकसभा चुनावों में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताकर मुंहतोड जवाब देने के लिए तैयार है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ की नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब सरकारें शिलान्यास करके भूल जाती थी, लेकिन 2014 के बाद देश में भाजपा की मोदी सरकार बनी जिसने पिछले दस सालों में देश की मजबूती और विकास के लिए काम किए। मोदी सरकार में अब जिस काम का शिलान्यास होता उसका उद्घाटन भी होता है। आजादी के बाद दूसरी सरकारों ने जो काम पचास सालों में नहीं किया उससे ज्यादा काम भाजपा की मोदी सरकार ने दस सालों में कर दिखाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जनता प्रदेश की सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत से भाजपा का कमल खिलाने को आतुर है। इसलिए सभी कार्यकर्ता मतदान दिवस तक अपने समय का दान करें, हर घर हर मतदाता तक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राम-राम कहे, हर छत पर भाजपा का झंडा, गेट पर मोदी स्टीकर लगाना है और केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओ को पर्चा देना है। मतदान दिवस के दिन शत प्रतिशत मतदान करवाना है। सीपी जोशी ने कहा कि आजादी के 100 वें वर्ष में हिन्दुस्तान दुनिया का सिरमौर होगा, हम सब इसके आधार बनेंगे। आने वाली पीढी याद करेगी कि हमारे पुरखों ने विकसित भारत की नींव रखी थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मतदान दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। यह सिर्फ सांसद चुनने का ही अवसर रहीं है बल्कि विकसित भारत के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाने का दिन है, जिसकी नींव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में रखी थी। पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व से देश का मिजाब बदला है। जो पार्टी कभी पूरे देश में एक छत्र शासन करती थी, उसकी नीति, नीयत में खोट, जनता के साथ हो रहे धोखे और कमजोर नेतृत्व के कारण उनके प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहें है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि देश की जनता ने 2014 के बाद देश में आए बदलाव को ना सिर्फ देखा बल्कि महसूस भी किया। 2014 से पहले राजा थे अब सेवक है, पहले तुष्टिकरण था अब संतुष्टिकरण है, पहले बेरोजगारी थी अब कौशल है, पहले समस्या थी अब समाधान है, पहले जो राजपथ था अब कर्तव्य पथ है, पहले आतंकवाद था कोई भी आकर बम फोडकर चला जाता था लेकिन काम कुछ नहीं होता था, 2014 के बाद उरी और पुलवामा में दुस्साहस करने वालों को हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर मारा, इंडिया गेट से अंग्रेज की प्रतिमा हटाकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति लगी, राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन अमृत वाटिका कहलाया, जिस देश ने हमें कई वर्षों तक गुलाम बनाकर रखा भारत उसे अर्थव्यवस्था में पछाडकर दिया, कश्मीर से धारा 370 हटी तो अयोध्या में प्रभू रामलला का दिव्य और भव्य मंदिर भी बना। जिन लोगों ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा और मंदिर निर्माण में बाधा डाली आज मंदिरों में दण्डवत प्रणाम कर रहें है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.