धौलपुर। मुनेश धाकरे। जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के गांव परौआ में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने लामबंद होकर 40 वर्षीय महिला को आग लगा दी। आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। महिला में आग लगाने की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एंबुलेंस की मदद से महिला को झूलती हुई अवस्था में जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया,जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया हैं। पुलिस के मुताबिक गांव परौआ में चंद्रपाल ठाकुर पुत्र नत्थी ठाकुर और संतोष ठाकुर पुत्र मुकटा ठाकुर में पुराना जमीनी विवाद चला रहा है। पुराने विवाद को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो चुके हैं। 26 जुलाई को भी चाचा और भतीजी पर चंद्रपाल पक्ष के लोगो ने गर्म खोलता हुआ ऑयल फेंक दिया था।   मामले में रामनारायण सिंह ने बताया कि बुधवार को उसकी 40 वर्षीय बहन गुड्डी पत्नी बसंत ठाकुर पर आरोपी पक्ष संतोषी ठाकुर पक्ष के लोगों ने लामबंद होकर धावा बोल दिया। आरोपियों ने मारपीट कर महिला को आग लगा दी। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। आग लगने की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। परिजनों ने गंभीर अवस्था में महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया है। जहां से महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया हैं। पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कौलारी थाना पुलिस के समक्ष रिपोर्ट पेश कर दी है। पुलिस ने महिला के पर्चा बयान लेकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कवायद शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.