देहरादून। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची। इस दौरान हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। ऋषिकेश से पहले रानीपोखरी और डोईवाला में भी आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश को देख केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट गदगद नजर आए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के जोश को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी भाजपा की सरकार 2022 में फिर से बनने जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड की लगती हुई चीन सीमाओं के बारे में बताया कि देश की सेना विकट परिस्थितियों में भी बॉर्डर पर मुस्तैदी से तैनात है। भारत की सभी सीमाएं सुरक्षित हैं। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने अज॓य भट्ट का स्वागत किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.