देहरादून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून दौरे पर रहे। इस दौरान देहरादून में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा की। उन्होंने एलान किया कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी से कर्नल अजय कोठियाल सीएम पद का चेहरा होंगे। वहीं, उन्होंने दूसरी घोषणा करते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि यह निर्णय आप पार्टी ने नहीं बल्कि यहां की जनता ने लिया है। .उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल वो शख्स हैं, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। जब उत्तराखंड के नेता इस प्रदेश को लूट रहे थे, तब यह शख्स सीमा पर देश की हिफाजत में लगा था। कुछ साल पहले केदारनाथ आपदा आई थी। तब इस शक्स ने अपनी टीम के साथ मिलकर केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया था, अब इन्होंने उत्तराखंड के नवनिर्माण का बीड़ा उठाया है। केजरीवाल ने रोड़ शो निकालकर जनता की नब्ज टटोली। आप पार्टी ने दिल्ली की तरह यहां भी कई लोक लुभावनी घोषणाएं की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.