रिश्तेदारों से ज्यादा भरोसा पड़ोसी पर होता है…..

जयपुर। दुनियां में अपने रिश्तेदारों और यार- दोस्तों से ज्यादा भरोसा और विश्वास पडोसी पर होता है। जब आदमी पड़ोसियों पर भरोसा करता है। लेकिन आजकल लोग अपने पड़ौसियों से ज्यादा परेशान है। जयपुर के श्रीराम टीला कच्ची बस्ती भट्टा बस्ती में एक महिला ने निर्भया को फोन करके पड़ोसी के करतूत की जानकारी दी। महिला ने बताया कि आरोपी शफीक उर्फ कालिया पुत्र रमजान कुरैशी पड़ौस में ही रहता है। जो आए दिन महिला को तेजाब फैंकने और जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित करता है। महिला लंबे समय से ये सब सहन कर रही है। लेकिन आज उसने हिम्मत करके पुलिस की निर्भया स्कवायड़ टीम को इसकी जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने बताया कि इसके बाद निर्भया टीम की शर्मिला और संगीतो इस काम के लिए लगाया। जैसे ही मनचले ने पड़ोसी महिला को परेशान किया निर्भया टीम की शर्मिला और संगीता ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस की मदद से आरोपी शफीक को गिरफ्तार कर लिया। निर्भया टीम की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश ने भी तारीफ की। दोनों महिला कांस्टेबलों को शाबाशी दी। राहुल प्रकाश ने बताया कि महिला पड़ोसी से दो महीने से परेशान थी। आज सुबह 6 बजे ही हिम्मत करके पुलिस को सूचना दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने कहा कि………
निर्भया हेल्पलाइन 100 112 1090 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8764 868200 पर कॉल करें …
“सहे नहीं आवाज उठाएं “…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.