डोटासरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को की जीत समर्पित, प्रदेश की जनता का जताया आभार

कांग्रेस सरकार और पार्टी की नीतियों की जीत

जयपुर। पंचायतीराज चुनावों में 6 जिलों में आए चुनाव परिणाम में कांग्रेस को मिली सफलता से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और उनकी टीम प्रसन्नचीत है। कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पंचायती राज चुनावों में जीत पर बधाई दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ में भी इस जीत से जोश का संचार हुआ है। छह जिलों में हुए पंचायत चुनाव नतीजों से हाथ और मजबूत हो गया है। पंचायत चुनावों में भाजपा के दुष्प्रचार और केंद्रीय मंत्रियों तक के पूरी ताकत लगाने के बावजूद जनता ने बीजेपी को नकार दिया है। डोटासरा ने कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता की जीत बताया है। डोटासरा ने कांग्रेस पर कहा कि ” यह जीत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को समर्पित है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार की योजनाएं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार का बेहतर सुशासन व बूथ मैनेजमेंट के दम पर पार्टी ने जीत हासिल की है।” इससे पहले हुए निकाय व पंचायत चुनावों में भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था। उम्मीद है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर इस तरह का प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पीसीसी मुख्यालय पर जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। डोटसरा ने कहा कि ज्यादतर सीटों पर प्रधान और जिला प्रमुख कांग्रेस के ही बनेंगे। सभी विकास के लिए राज्यसरकार के साथ आएंगे। पहले चुनावों के बाद पंचायतीराज के दूसरे चुनावों में भी जनता ने कांग्रेस के साथ जाना पसंद किया है। डोटासरा ने कहा कि चुनावों की घोषणा के साथ ही हर सीट पर मॅानिटरिंग के समितियां बनाई गई । सभी सीटों पर प्रचार के लिए दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारा गया। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया गया। जिससे कार्यकर्ताओँ ने जमकर मेहनत की जनता जनार्धन ने कांग्रेस पर भरोसा जताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.