कठूमर। (दिनेश लेखी) अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने प्रदेश कांग्रेस सेवादल की नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें डॉक्टर जी एस नरूका प्रभारी एवं जिला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी अलवर को दल जगत राजस्थान प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति किया है । नरुका ने नियुक्ति पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। नरुका लंबे समय से जिला कांग्रेस सेवा दल में अतिरिक्त जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। नरुका का अलवर में साफा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। नरुका ने राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत और अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
जीएस नरुका बने कांग्रेस सेवादल के प्रभारी
Sep 10, 2021
GS NARUKA KO JIMMEDARI, NARUKA SEVADL PRABHARI NIYUKT