अलवर। कठूमर/दिनेश लेखी। पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के अवसर पर बुधवार को जैन समाज की ओर से दोनों जैन मंदिरो में सुगंध दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही उत्तम संयम धर्म  व उत्तम तप धर्म की पूजा की गई। वही जैन श्रद्धालुओं ने आदिनाथ जैन मंदिर और पार्श्वनाथ मंदिर में भगवान को सुंगधित धुप अर्पित की जिससे मंदिर परिक्षेत्र सुंगध से मंहक गया। महिलाओं ने उपवास रखा जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि बुधवार को धूप दशमी (सुगंध दशमी) पर्व पर महिलाओं ने उपवास रखा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान से स्वस्थ रहने और अपने अंदर व्याप्त बुराइयां समाप्त करने की प्रार्थना की।  जैन समाज के आदिनाथ और पार्श्ननाथ मंदिर में मंडल विधान की रचनाओं की झांकी भी सजाई गई। शाम को पार्श्वनाथ जैन मंदिर में सुगंध दसमी की कथा और हर्षोल्लास के साथ भगवान का कलशाभिषेक किया गया वही सामुहिक आरती हुई जिसमे काफी संख्या में  श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.