प्रियंका के दबाव के चलते गहलोत ने लिए मंत्रियों के इस्तीफे

पायलट की नैय्या अब प्रियंका के हवाले

मंत्रिमंडल विस्तार में दिखेगा प्रियंका और पायलट का असर


जयपुर।  राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए है। अब रविवार को शाम 4 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। सभी मंत्रियों के इस्तीफे मुख्यमंत्री गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित  मंत्रिमंडल की बैठक में लिए। सबसे खास बात है कि  इस बार भी गहलोत सवेरे तक इस बात को मानने को तैयार नहीं थे। लेकिन इस बार प्रियंका गांधी के दबाव के आगे गहलोत को झुकना प़ड़ा। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब मंत्रिमंडल विस्तार में पायलट खेमे के चार विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं बोर्ड और अन्य आयोगों में 4- 5 लोगों को समायोजित किया जा सकता है। 

गहलोत मंत्रियों के इस्तीफे से सहमत नहीं थे

इससे पूर्व गहलोत ने कहा था कि आखिर उन लोगों का क्या कसूर है जिन्होंने कांग्रेस की सरकार बचाई। निर्दलीय और बसपा विधायक जब सरकार संकट में थी। साथ में खड़े थे इसलिए उन्हें भी इसका सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा था कि 34 दिनों तक पूरी सरकार होटलों में रही , विधायकों सहित। ये कोई मामूली बात नहीं है। एक तरफ सरकार गिराने वाले और दूसरी तरफ सरकार बचाने वाले।  लेकिन बताया जा रहा है कि बसपा से आए 6 में से एक विधायक को ही मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा। अन्य को थोड़े दिन इंतजार करना पड़ेगा। इसी तरह से 18 निर्दलीय विधायकों में एक – दो को ही इनाम मिलेगा। हो सकता है उन्हें भी अभी इंतजार करना पड़े। लेकिन आलाकमान के आगे गहलोत के ये कोई भी तर्क नहीं चले। इससे साफ है कि आने वाले समय में गहलोत को और सावधान रहने की जरूरत है।

प्रियंका गांधी का दिखेगा असर

सरकार में अब वही होगा जो प्रियंका गांधी चाहेगी। भले ही राजस्थान में भी पंजाब जैसे हालात हो जाए लेकिन करना वही है जो पार्टी के राष्ट्रीय नेता चाहते है। रविवार को  होने वाले मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को लेकर सभी की नजर टिकी हुई है। इससे पूर्व पीसीसी में होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक। इसके बाद संभावित मंत्रियों को  तिलक लगाकर कांग्रेस मुख्यालय से किया जाएगा रवाना। लेकिन किसके नाम की लॉटरी खुलेगी अभी तक है कयासबाजी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.