मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपे कुछ मंत्रियों के इस्तीफे

जयपुर। राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शपथ ग्रहण के लिए समय मांगा। बताया जा रहा है राजभवन ने रविवार शाम 4 बजे का समय दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को मंत्रियों के इस्तीफे लेने के बारे में बताया । साथ ही मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की जानकारी दी। राज्यपाल ने गहलोत को इस कार्य के लिए रविवार शाम 4 बजे का समय दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को उन मंत्रियों के इस्तीफे भी सौंप दिए है। जिनके इस्तीफे स्वीकार किए जाने है। जिन मंत्रियों को बरकरार रखा जाएगा उनके इस्तीफे राज्यपाल को नहीं सौंपे जाएंगे। केवल उऩ मंत्रियों के इस्तीफे ही राज्यपाल को सौंपे गए जिनके इस्तीफे मंजूर किए जाने है। जिन लोगों को शपथ ग्रहण कराई जानी है उनके नामों की सूची राजभवन में कल ही दी जाएगी।

मंत्रिमंडल में कुछ को बनाया जाएगा कैबिनेट मंत्री

बताया जा रहा है कि राज्य मंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री और स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है। देर रात तक सोनिया गांधी से चर्चा कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसे अंतिम रुप देंगे। लेकिन रघु शर्मा, हरीश चौधरी, गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफे जरुर किए जाएंगे मंजूर। इन तीनों ही मंत्रियों को पार्टी ने दी है बड़ी जिम्मेदारी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.