करौली। दस्यू सरगना 50 हजार के इनामी डकैत जगन गुर्जर ने करौली जिला मुख्यालय पर पुलिस के सामने सरैंडर कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस बार जगन पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। इसके लिए पुलिस की कई टीमें लगातार अलग- अलग ठिकानों पर छापे डाल रही थी। पुलिस ने इस बार डकैत जगन गुर्जर के खिलाफ कठोर कार्रवाई का मन बना लिया था। जगन को भी इस बात का डर था कि कहीं न कहीं पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है। उसके कई साथियों को भी पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी थी। इसलिए जगन ने सरेंडर करना ही ठीक समझा।

विधायक मलिंगा को दी थी धमकी

डकैत जगन गुर्जर ने इस बार विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही गाली गलौच भी की थी। इसके बाद विधायक ने डकैत जगन गुर्जर के खिलाफ पुलिस में कराया था मुकदमा दर्ज। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार जगन की तलाश में अलग- अलग टीमें बनाकर दबिश दे रही थी। इसलिए जगन ने सरेंडर करना ही उचित समझा। इससे पूर्व भी जब- जब पुलिस ने जगन को पक़ड़ने के लिए शिकंजा कसा है तब- तब सरेंडर किया है।

वसुंधरा राजे के महल को उड़ाने की धमकी से आया था चर्चा में

जगन गुर्जर गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान आंदोलन को अपने साथियों सहित समर्थन देने पहुंचा था। इस दौरान उसने कहा था कि यदि गुर्जर आरक्षण को अटकाया गया तो वो वसुंधऱा राजे के धौलपुर महल को उड़ा देंगे। इसके बाद पुलिस ने जगन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उस दौरान भी जगन ने सरैंडर कर दिया था। जगन अधिकांश मामलों में बरी हो चुका है। इसलिए उसे रिहा कर दिया गया। हाल ही में उसने विधायक को धमकी दी जिसके बाद फिर पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.