खिलाड़ी लाल बैरवा SC, लक्ष्मण मीणा , ST, महेश शर्मा विप्र और सीताराम लांबा युवा आयोग के अध्यक्ष

जयपुर । लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गहलोत ने राजनीतिक नियुक्तियां कर दी है। डॉ चंद्रभान को 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति का उपाध्यक्ष , रामेश्वर डूडी को राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष, महादेव सिंह खंडेला को किसान राजस्थान किसान आयोग का अध्यक्ष और दीपचंद खैरिया को उपाध्यक्ष, बृज किशोर शर्मा को राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष , पंकज मेहता को उपाध्यक्ष , जुबेर खान मेवात बोर्ड का अध्यक्ष, धीरज गुर्जर राजस्थान स्टेट सीडस कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष , खिलाड़ी लाल बैरवा को राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष और सचिन सरवटे को उपाध्यक्ष, मेवाराम जैन को राजस्थान गोसेवा आयोग का अध्यक्ष , सुमेर सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष , हाकम अली खान को राजस्थान वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष, डूंगरराम गेदर को हस्त कला एवं माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष, लाखन सिंह मीणा को डांग क्षेत्रीय विकास मंडल का अध्यक्ष ,जोगिंदर सिंह अवाना देवनारायण बोर्ड का अध्यक्ष, कृष्णा पूनिया को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद का अध्यक्ष , सतवीर चौधरी उपाध्यक्ष ,धर्मेंद्र राठौड़ राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष, पुखराज पाराशर जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष , जस्टिस भवरु खान राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष , रिहाना रियाज चिश्ती को राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष, गोपाल सिंह शेखावत को वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष, राजेश टंडन को उपाध्यक्ष , मानवेंद्र सिंह जसोल को सैनिक कल्याण सलाहकार समिति का अध्यक्ष, रामकिशोर बाजिया को उपाध्यक्ष , लक्ष्मण सिंह रावत को मगरा क्षेत्रीय विकास मंडल का अध्यक्ष, के. सी. विश्नोई को राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह जाड़ावत राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण का अध्यक्ष, सांवरमल मेहरिया को उपाध्यक्ष ,राजस्थान राज्य राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सोलंकी और उपाध्यक्ष पद पर चुन्नीलाल राजपुरोहित राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम राजीव अरोड़ा अध्यक्ष , बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड संदीप चौधरी अध्यक्ष ,उमाशंकर राजस्थान विशेष योग्यजन आयोग के अध्यक्ष, किशन लाल ज़ैदिया को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का उपाध्यक्ष लक्ष्मण मीणा को राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष और रमिला खड़िया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसी तरह से महेंद्र गहलोत को केश कला बोर्ड का अध्यक्ष, सीताराम लांबा को राजस्थान युवा बोर्ड का अध्यक्ष,सुशील पारीक को उपाध्यक्ष, उर्मिला योगी को राज्य विमुक्त , घुमन्तू एवं अर्द घुमन्तु बोर्ड की अध्यक्ष और चतराराम देशबंधु को उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मंडल , रामसिंह राव वंशावली संरक्षण एवं संवर्दन अकादमी, जगदीशराज श्रीमाली श्रम सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, रमेश बोराणा राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, लक्ष्मण कड़वासरा भूदान बोर्ड , मदन गोपाल मेघवाल डॅा. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन पीठ, भैरुलाल गुर्जर सांवलिया मंदिर ट्रस्ट, महेश शर्मा विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और मंजू शर्मा को उपाध्यक्ष ,मुमताज मसीह सेंटर फॅार डवलपमेंट ऑफ वॅालंट्री सैक्टर का अध्यक्ष, मानसिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष शंकर यादव अऩुसूचित जाति वित्त एवं विकास कॅार्पोरेशन पवन गोदारा अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास कॅारपोरेशन में नियुक्ति किया गया है। सरकार के आदेश पर करीब 44 नेताओं- कार्यकर्ताओँ को राजनीतिक पदों पर नियुक्तियां मिली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.