नई दिल्ली। ईडी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने जाते समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री गहलोत भी कांग्रेस नेताओं के साथ ईडी की देश भर में चल रही कार्रवाई के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन किया। गहलोत ने केंद्र सरकार पर ईडी और सीआईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ईडी में पेश

आपको बता दे कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी ने नोटिस जारी किए है। सोनिया गांधी अस्वस्थ होने के कारण ईडी में नहीं जा सकी। लेकिन राहुल गांधी ईडी में पेश हुए। बताया जा रहा है कि ईडी में राहुल गांधी से 40 सवाल पूछे जाएंगे। राहुल और सोनिया गांधी को नोटिस जारी करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में प्रदर्शन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.