सुमरेपुर। (अरविंद जोशी)जवाईबांध के जलबंटवारे को लेकर प्रशासन की मनमानी के विरोध में स्थानीय किसानों ने हाईवे पर जाम लगा दिया है। किसान नेता जयेंद्र सिंह गलथनी का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते ही आज किसानों को हाईवे पर जाम लगाना पड़ा है।

किसानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रही है। किसानों के जाम के चलते हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। किसान नेता जयेंद्र सिंह गलथनी का कहना है कि जब तक सरकार हमसे वार्ता नहीं करती तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.