कापरेन। केशोरायपाटन की भाजपा विधायक चंद्रकांता मेघवाल जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ गई। विधायक मेघवाल ने आरोप लगाया कि इलाके में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। अपराधियों पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। विधायक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष छीतर लाल राणा,समेत अनेक कार्यकर्ता पानी की टंकी पर चढ़ गए। सभी ने नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की