दिल्ली। पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में अब लड़कियों के अकेले प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके लिए जामा मस्जिद प्रशासन ने आदेश जारी किया है और मस्जिद के गेट पर आदेशी चस्पा किया गया है। इसमें लिखा है कि जामा मस्जिद में लड़कियों का अकेले दाखिल करना मना है। यह आदेश यहां के तीनों गेट पर लगाए गए हैं।