चाइना युद्ध की तैयारी में केंद्र सरकार सोई

बीजेपी और आरएसएस नफरत की राजनीति नहीं कर सकती

भाजपा को कांग्रेस ही हरा सकती है

जयपुर। राहुल गांधी का कहना है कि पार्टी में किसी भी तरह का कोई अनिर्णय की स्थिति नहीं है। जहां तक नेताओं के बयानों को लेकर कार्रवाई की बात तो इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे करेंगे। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हूं। लेकिन पार्टी में छोटा -मोटा मतभेद चलता है। उसमें सुधार होता रहता है। पार्टी एकजूट होकर लड़ेगी। हम जनता के लिए सरकार पर निकले हैं। वे जयपुर में पीसीसी मुख्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। हम विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं। बीेजेपी देश को तोड़ने की राजनीति कर रही है। हम देश जोड़ने की बात कर रहे है। हमारे जो देश में रहते हैं सब हमारे है।

आने वाले समय में भाजपा को हराएंगे

बीजेपी और आरएसएस का काम डिफरमेशन है। यही इनकी योजना है। इसमें प्रेस का भी रोल है। आपकी गलती नहीं है। कांग्रेस पार्टी बिखर गई। खत्म हो गई। कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है। जो बीजेपी के खिलाफ आईडियालॅाजिकल है जो आने वाले समय में भाजपा को हराकर दिखाएगी। राजस्थान में शानदार अनुभव रहा।

यात्रा से सीखने को मिला

सड़क पर दिखता है चलने से दिखता है वो बिल्कुल अलग होता है। थोड़ी थकाना होती , थोड़ी सच्चाई नजर आती है। लाखों लोगों से मिल रहे हैं। वन टू वन बात होती है। सड़क पर चलकर किसान से बात करते हैं। तो वो इस बात को एकदम समझ लेता है कि ये जो व्यक्ति आया है दर्द सहकर आया है। ये फालतू में नहीं आया। एक प्रकार से बोझ उठाकार आया है। वो दिल से बोलता है दिमाग से नहीं बोलता। हिंदूस्तान की जनता जब दिल से बोलती है। तो सब समझ आता है।

जनता और नेताओँ की बीच की दूरी खत्म हो

हमारी राजनीति पहले हमारी राजनीति 70-80 साल पहली क राजनीति अलग थी उसमें राजनेता जनता के बीच होता था। आज राजनेताओं के बीच में जनता के बीच दूरी सी पैदा हो गई। थोड़ा अंहकार पैदा हो गया। देश गरीब था आजकल मुझे लगता है दूरी बन गई है। मैनें सोचा की ये दूरी को खत्म करना है। ये अंहकार मेरे में भी था। यात्रा का ये भी लक्ष्य था कि इस दूरी को कम किया जाए। इस दूरी को खत्म किया जाए। दर्द की दूरी है। इसको में समझा नहीं सकता है। ये भावनाओं का मामला है।

मीडिया सलेक्टेड लोगों की बात उठाता है

आम नागरिक में जो दर्ज छिपा है आप लोगों को फिल्मी सितारों , क्रिकेटरों के बारे में लिखते है जो धरातल पर है उसके बारे में लिखते ही नहीं है। आम नागरिक है जो अपना खून- पसीना लगाते है उनके बारे में किसी को लिखने की फुर्सत नहीं है।

हर पार्टी का इवोल्यूशन होता है। जो कांग्रेस पार्टी दस साल पहले , बीस साल या तीस साल पहले थी बदलती जाती है। कांग्रेस पार्टी को बदलता हुआ देख रहे है। कांग्रेस पार्टी ने भी गलतियां की है। कांग्रेस पार्टी की जड़ है। उसका डीएनए है। कांग्रेस पार्टी अपनी जड़ पकड़ ली। जिस दिन कांग्रेस संगठन बन गया तो उसे कोई हरा नहीं सकता। कांग्रेस पार्टी को समझने का प्रयास है। अपने आपको बदलने का समय है। ये विचारधारा जो दस – 15 साल पुरानी भी नहीं है। ये हजारों साल पुरानी लड़ाई है। ये विचारधारा आज भी है, पहले भी थी और आगे भी रहेगी। बीजेपी आई है। सारे संविधानिक संस्थाओँ पर कब्जा कर रही है। नई कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत अच्छा है। कांग्रेसी नेताओं को पता है। कांग्रेस के नेता डरते नहीं है। बीजेपी – आरएसएस का काम कांग्रेस को बदनाम करना है।

विचारधारा की लड़ाई

ये विचारधारा की लड़ाई है। ये व्यक्ति इसलिए घूम रहा है कि ये डर और नफरत दूर हो। यह पहला व्यक्ति नहीं है जो घूम रहा है। बहुत सारे लोग है जो इसके लिए घूम रहे हैं। ये हिंदूस्तान में एक फैशन बन गया है। प्रेस वालों ने भी फैलाया है देश के लोग एक दूसरे से नफरत करते हैं। मुझे दिखा मैं अब तकरीबन 2800 किलो मीटर चला हूं तो मैने देखा इस देश में भाईचारा है। एक दूसरे के लिए लड़- जाएंगे मर जाएंगे। ऐसे देश में इतनी नफरत कैसे हो सकती है। प्यार है भाईचारा है। इस देश की संस्कृति को बदला नहीं जा सकता।

आर्थिक अन्याय हो रहा

देश में आर्थिक अन्याय हो रहा है। देश के लोग देख सकते है कि चुने हुए लोगों के पास सबकुछ है। सपने है अरबों रुपये है। सबकुछ है। करोड़ो लोगों के पास कुछ नहीं। करोड़ों लोग सवेरे उठते है और सपना देखते है लेकिन उनका सपना टूट जाता है। दिल में सबको पता है कि उन्हें कुछ मिलेगा नहीं । क्या कर रहे हो। आईएएस , डॅाक्टर, इंजिनियर बनना चाहते हैं। हिंदूस्तान में 150 लोग आईएएस बनते है। लेकिन हर आदमी कैसे आईएएस बन सकता है। देश की जनता को दिख रहा है। यही कांग्रेस पार्टी का काम है। देश में अन्याय हो रहा है ये बंद होना चाहिए। बीजेपी कहती है दो हजार साल पहले क्या हुआ है। कांग्रेस पार्टी आगे देखती है। भूलते नहीं हिस्ट्री को देखते है। हमारे लिए बहुत बड़ी अपोर्चूनिटी है। यह देखकर दूख होता है कि 100 लोगों के पास इतना धन है जितना 50 करोड़ हिंदूस्तानियों के पास है। मैं हैरान हो जाता हू लोग चूप हो जाते हैं। दिल बड़ा है उनका ।

चाइना युद्द की तैयारी कर रहा है देश छिपा रहा है

राहुल ने कहा कि देश में कोई भी चाइना पर कोई सवाल नहीं पूछना चाहता। चाइना देश में घूसकर हमारे सैनिकों को मार रहे है। लेकिन देश का प्रमुख चाइना का थ्रेट है। मुझे तो क्लियर है। मैं दो – तीन साल से उस थ्रेट को छूपाया जा रहा है। लेकिन इसे न तो छिपाया जा सकेगा। अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख की और पूरी तैयारी चल रही है। लेकिन हिन्दूस्तान की सरकार सोई हुई है। युद्द की तैयारी चल रही है। कोई भी इन बातों को समझता है तो उनकी समझ में आएगा कि चायना युद्द की तैयारी कर रहा है। क्योंकि हिन्दूस्तान की सरकार इवेंटबेस काम करती है। स्टेटेजिक्ली काम नहीं करती है। वहां पर शक्ति काम करती है। सावधान रहना चाहिए। बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। रक्षामंत्री जी को अपनी समझ गहरी करनी चाहिेए।

बीजेपी आरएसएस ने ऩफरत का महौल बनाया

आरएसएस और बीजेपी यहां देश में नफरत का माहौल पैदा कर दिया। एक तरफ कुछ अमरी घराने और दूसरी गरीब भारत। एक भाषा, एक कल्चर डोमिनेट, वन रिलिजन डोमिनेट, वन स्टेट डोमिनेट। वन आईडिया डोमिनेट, देश में नफरत का माहौल खड़ा कर दिया। भारत जोड़ो यात्रा सफलतापूर्वक निकल रही है। हमें लगता है हम भारत जोड़ने में सफल हो रहे है। हम लोगों के दिलों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा काम नफरत को खत्म करना और भाईचारे को बढ़ाना है। हम किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी, आम आदमी के लिए काम कर रहे हैं। बीजेपी ने हमारे खिलाफ अभियान चलाया।

बीजेपी के चुनाव जीतने का सबसे बड़ा कारण धन का दुरुपयोग करना भी है। वे एक विचारधारा के खिलाफ माहौल तैयार करती है। नफरत का माहौल बढ़ा रही है। जिससे चुनाव जीत रही है। वे नफरत , फूट डालो और राज करो की राजनीति करके सत्ता में आ रही है। हम लोग ऐसा नहीं कर सकते। हम सत्ता के लिए नफरत पैदा नहीं कर सकते। भाई को भाई से नहीं लड़ा सकते है। इसलिए हम बीजेपी के मुकाबले पिछड़ रहे है। लेकिन धीरे- धीरे लोगों को कांग्रेस की विचारधारा समझ आ रही है। उऩ्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा का रिप्रेजेटिव करती है पूरे देश का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.