राजस्थान के राज्यपाल भी रहे हैं कल्याण सिंह

लखनऊ ।यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बिगड़ गई है। लखनऊ के SGPGI में भर्ती कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर लो है और उन्हें पेशाब संबंधित समस्या बनी हुई है। SGPGI के डायरेक्टर प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह को डायलिसिस पर रखा गया है। अभी वो वेंटिलेटर पर हैं. वहीं सीएम योगी अपने दिल्ली दौरे के बाद सीधे SGPGI अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंनें कल्याण सिंह की तबीयत के बारे में डॉक्टर्स से जानकारी ली। सीएम ने डॉक्टर्स से बात कर पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत पर विशेष ध्यान रखने को लेकर डॉक्टर्स की टीम गठित की। बता दे कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से SGPGI के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान में किया जा रहा था। आपको बता दे कि कल्याण सिंह राजस्थान के भी राज्यपाल रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.