अलवर। कठूमर। (दिनेश लेखी) भाजपा के युवा मोर्चा दक्षिण पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कार्यालय केडलगंज से जिला प्रशासन मुख्यालय कचहरी परिसर तक रैली निकालकर, जिला अतिरिक्त कलेेक्टर को ज्ञापन सौपा। पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल ने गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। बिजली की अघोषित कटौती की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बिजली बिलों में बढ़ोतरी के कारण किसान आम आदमी त्रस्त है।      रैली में सोहन लाल सुलानिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा राजस्थान, रामकिशन मेघवाल प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान, संजयसिंह नरूका भाजपा जिला अध्यक्ष व कठूमर से युवा मोर्चा के मंडल कठूमर अध्यक्ष दिगंबर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओँ ने बिजली बिलों के विरोध में ज्ञापन दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.