जयपुर। ट्वीटर पर एक शायरी को लेकर ट्रोल हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने ओएसडी पद से इस्तीफा दे दिया था। लोकेश शर्मा ने लिखा था कि जिस तरहे से शायरी को कैप्टन अमरेंद्र के इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है। तो उन्होंने माफी मांगते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन पूरे प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को थी। वे लोकेश शर्मा की कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादारी और खुद के प्रति भी आदर को भली भांति महसूस करते है और जानते है। इसलिए उन्होंने लोकेश शर्मा का इस्तीफा नामंजूर कर दिया। सूत्रों का कहना है कि गहलोत ने लोकेश को काम करते रहने के लिए कह दिया है। हालांकि लोकेश शर्मा ने अपनी शायरी में न तो पार्टी का उल्लेख किया था और न ही कैप्टन अमरेंद्र सिंह का उल्लेख किया था। लेकिन इसके बावजूद लोकेश शर्मा ने भी अपने आपको इस मामले से जोड़ते हुए इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री से इसे स्वीकार करने का आग्रह किया था। जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिरे से खारिज कर दिया था। हालांकि इसके बाद खुद लोकेश शर्मा ने ट्वीटर हैंडल और अन्य सोशल प्लेटफार्म से सीएम ओएसडी पद नाम हटा लिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.