पंजाब के पहले दलित सिख मुख्यमंत्री बने चन्नी

कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दी बधाई

चंढ़ीगढ़। पंजाब में दलित सिख नेता चरणजीत सिंह चन्नी अगले मुख्यमंत्री होंगे। आखिरकार सुबह से चल रही उठापटक के बीच कभी सुखजिंद्र सिंह रंधावा को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर चल रहा था। इसी बीच प्रभारी हरीश रावत ने चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता घोषित करने का ट्विट किया। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी राजभवन पहुंच गए है। वे राजभवन पहुंचकर विधायक दल का समर्थन पत्र सौंपेगे। चरणजीत सिंह चन्नी दलित सिख वोट बैंक को प्रभावित किया जा सके। कांग्रेस की अंतरकलह को दूर किया जा सकता है। राजेंद्र बाजवा और सुखजिंद्र सिंह रंधावा का कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने विरोध करने की बात कही थी। क्योंकि ये दोनों नेता नवजोत सिंह सिद्दू के खास माने जाते थे। जिनका विरोध खुलकर अमरेंद्र ने विरोध किया। बीजेपी ने भी दलित चेहरे को सीएम बनाने का एलान किया था। आप पार्टी ने भी दलित चेहरे को ही मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी। यहां तक अकालीदल मान ने भी सत्ता में आने पर किसी दलित को उपमुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी। इन तमाम बातों को देखते हुए कांग्रेस ने भी पंजाब कांग्रेस के सब नेताओँ की लड़ाई को दरकिनार करते हुए दलित सिख नेता चरण जीत सिंह चन्नी को पंजाब की कमान सौंपी है। चन्नी को कमान सौंपने से पंजाब की सर्वाधिक दलित वोट बैंक को कांग्रेस के पक्ष मेें करने की एक कोशिश है। दूसरा चन्नी का विरोध अमरेंद्र सिंह भी नहीं करेंगे और नवजोत सिंह सिद्दू भी नहीं कर सकेंगे।

चन्नी किसी भी गुट में नहीं

सबसे खास बात है कि चन्नी किसी भी गुटबाजी में शामिल नहीं है। वे बसपा राजनीति से कांग्रेस में आए हुए नेता है। वे अमरेंद्र सिंह और नवजोत गुट से दूर ही रहे। उनका संपर्क सीधा कांग्रेस आलाकमान से रहा है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उऩ्हें शपथ ग्रहण का समय मिल जाएगा। राहुल गांधी ने भी चन्नी को सीएम बनने पर बधाई दी। माना जा रहा है कि चन्नी किसी भी गुटबाजी में शामिल नहीं थे। वे अपनी राजनीति अपने हिसाब से करते थे। उन्हें दिल्ली दरबार का विश्वनीय माना जाता है।

चन्नी के साथ गए नवजोत सिंह सिद्दू और हरीश रावत

सबसे खास बात है कि शाम तक सुखजिंद्र सिंह की मुख्यमंत्री बनाने के लिए पैरवी कर रहे थे। लेकिन जब सुखजिंद्र सिंह का विरोध अमरेंद्र सिंह ने किया तो कांग्रेस ने विरोध को देखते हुए कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री घोषित किया। इसके बाद खुद नवजोत सिंह सिद्दू और हरीश रावत इन्हें लेकर राजभवन पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण का समय मांगा गया है। सबसे खास बात है कि अमरेंद्र सिंह भी विरोध नहीं करेंगे।

चन्नी ने कहा की पार्टी का अच्छा फैसला है, सब मिलकर काम करेंगे

नव नियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि पार्टी का जो भी फैसला है उसका स्वागत करना चाहिए। चन्नी ने कहा कि कैप्टन ने बहुत अच्छे कार्य किए और उन्हें जारी रखेंगे। कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने भी बधाई दी है। अब चन्नी अमरेंद्र सिंह और नवजोत सिद्दू को साथ लेकर चलेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.