एयरपोर्ट पर लगा जाम

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माता को श्रद्धांजलि देने के लिए जोधपुर तो पहुँची तो एयरपोर्ट पर जाम लग गया। राजे को भी वहाँ से निकलने में आधा घंटा लग गया।
एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए सांसद देवजी पटेल,विधायक सूर्य कांता व्यास,विधायक काली चरण सराफ,विधायक शंकर सिंह रावत,विधायक पुष्पेंद्र सिंह बाली,विधायक शोभा रानी, विधायक समाराम गरासिया,पूर्व विधायक अशोक परनामी,पूर्व विधायक यूनुस खान,पूर्व मंत्री हरी सिंह रावत,पूर्व विधायक सांग सिंह,पूर्व मंत्री अमरा राम चौधरी,पूर्व मंत्री मेघराज लोहिया,पूर्व मंत्री राम नारायण ड़ूडी,पूर्व मंत्री कमसा मेघवाल,पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़,पूर्व विधायक मदन राठौड़,पूर्व संसदीय सचिव कैलाश वर्मा,पूर्व जेडीए अध्यक्ष महेंद्र राठौड़,नगर निगम महापौर विनीता सेठ,पूर्व संसदीय सचिव जोगाराम पटेल,पूर्व विधायक जीवा राम चौधरी,पूर्व विधायक श्रीराम भीचर,पूर्व विधायक अमृता मेघवाल,पूर्व विधायक विजय सिंह नाँवा,पूर्व मंत्री अर्जुन गर्ग,पूर्व मंत्री ओटा राम देवासी,पूर्व विधायक संजना आगरी,बीज निगम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शंभू सिंह खेतासर मौजूद थे। राजे ने शोक में आने के कारण फूल मालाएँ पहनने से मना कर दिया।

राजे ने दी केंद्रीय मंत्री शेखावत की माता को श्रद्धांजलि
——————————————————————
जोधपर ।पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माता को श्रद्धांजलि देने के लिए जोधपुर उनके निवास पर पहुँची।जहाँ उन्होंने शेखावत की माता स्व. मोहन कँवर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और शेखावत को ढांढस बँधाया उन्हें सांत्वना दी।

राजे ने दी पूर्व मंत्री मदेरणा को श्रद्धांजलि

जोधपुर/जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माता को श्रद्धांजलि देने के बाद चाड़ी गाँव पहुँची,जहाँ उन्होंने पूर्व मंत्री स्व.महिपाल मदेरणा को श्रद्धांजलि दी।शोक संतप्त स्व.मदेरणा की पत्नी व जोधपुर ज़िला प्रमुख लीला मदेरणा व उनकी पुत्री व विधायक दिव्या मदेरणा को ढांढस बँधाया और उन्हें सांत्वना दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.