जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहने के आरोपी कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ देशभर में लोगों में खासा आक्रोश है। जयपुर में भाजपा शहर ,देहात , युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा और एसटी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर रंजन चौधरी का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जितेंद्र शर्मा, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा सहित कई नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से सिविल लाइंस फाटक तक रैली भी निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के खिालफ नारेबाजी भी करते रहे।

सतीश सतीश पूनिया ने कांग्रेस को बताया दलित आदिवासी विरोधी

सतीश पूनियां और जितेंद्र मीणा ने कहा कांग्रेस की मानसिकता ही दलित आदिवासी विरोधी रही है। कांग्रेस ने 75 साल में तो आज तक किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया नहीं। भाजपा ने पहली बार आदिवासी महिला को ये कमान सौंपी है तो ये लोग उसका अपमान करने से नहीं चूक रहे। जबसे मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया उसके बाद लगातार उन पर छिंटाकसी कर रहे है। लेकिन अब तो अति हो गई। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये समूची महिला जाति और आदिवासी समाज का अपमान है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.