दौसा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी स्कूल के बच्चों से बात करते हुए अंग्रेजी में संवाद किया। मुख्यमंत्री खुद अंग्रेजी में संवाद करने से बचते है। लेकिन उऩ्होंने बच्चों से अंग्रेजी में ही संवाद किया। गहलोत ने बच्चों से पूछा….. फर्स्ट टाइम यू हैव ज्वाइन द इंग्लिश स्कूल ? बच्चे बोले यश सर.. सुनकर बोले वैरी गुड। बच्चों के माथे हाथ रखा, लाड- प्यार किया। फिर प्रिंसिपल से स्कूल की जानकारी ली। प्रिंसिपल ने स्कूल में 217 बच्चे होने की जानकारी दी। इससे पहले सीएम के साथ मौजूद अधिकारी ने बच्चों से पूछा आर यू हैप्पी विद स्टेडी., बच्चे बोले यश सर। गहलोत बोले फर्स्ट बैच में ही बच्चे इतना बोलना सीख गए अच्छी बात है। बच्चों ने मुख्यमंत्री से ऑटोग्राफ लिए। मुख्यमंत्री और अधिकारियों ने और भी सवाल जवाब किए।

बच्चों ने उठाया स्कूल की बिल्डिंग पुरानी होने का मुद्दा

जब मुख्यमंत्री गहलोत ऑटोग्राफ दे रहे थे तब एक बच्चा बोला सर रिक्वेस्ट है। हमारी स्कूल की बिल्डिंग पुरानी है उसमें बरसात का पानी आता है। महात्मा गांधी स्कूल और सरकारी स्कूल दोनों में ही ये समस्या है। मास्टर जी बोले 1932 की बनी हुई बहुत पुरानी स्कूल है। स्कूल में बाल वाटिका खोलने की बात रखते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत सब मांगों पर जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। उऩ्होंने स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों से भी बात की।

गहलोत ने टीचर्स से भी ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ टीचर्स से भी उनके अनुभव जाने। उनसे पूछा उन्हें अंग्रेजी अपने सब्जेक्ट पढ़ाने में दिक्कत तो नहीं आती। आप लोगों को कैसा लग रहा है। टीचर्स ने भी अपनी बात खुलकर रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.