जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने राजभवन में प्रदेश के आदिवासियों से भी मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की सहरिया और कथौड़ी जनजाति समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उनकी रोजमर्रा की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जनजातीय समुदाय के लोगों को अपने बच्चों को अधिकाधिक पढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जनजाति समुदाय के लोगों द्वारा कम आयु मे विवाह नहीं करने और बालिका शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। उन्होंंने कहा की जनजाति समुदाय का जल- जंगल और जमीन को बचाने में महत्ती योगदान है। उन्होंने आदिवासी समुदाय को मेहनत, मजदूरी करते हुए युवा पीढ़ी को श्रम से लगाव कर जीवन को संवारने के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया।

राष्ट्रपति ने पद की परवाह नहीं कर सीधे उनके पास जाकर किया संवाद

राष्ट्रपति ने सरकार द्वारा तय लोगों को छोड़कर अन्य महिलाओं और लोगों से उनके पास जाकर मुलाकात की। सरकारी योजनाओं के बारे में भी पूछा। आदिवासियों ने मधुमक्खी पालन और अन्य पैतृक कार्यों की भी राष्ट्रपति को जानकारी दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.