नई दिल्ली। समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का बीमारी के चलते दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। यादव के निधन की पुष्टि उनकी बेटी सुहासिनी यादव ने ट्वीट कर दी। बिहार की राजनीति और देश की राजनीति में भी अपना अलग स्थान रखने वाले शरद यादव का निधन देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है । वह केंद्र में मंत्री रहे। बिहार में मधेपुरा इलाके से सांसद चुने गए और सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले एकमात्र नेता थे ,जिन्होंने कभी विरोधियों से समझौता नहीं किया।

पीएम समेत कई नेताओं ने जताया शोक

शरद यादव के निधन पर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी की पूर्व चेयरमैन सोनिया गांधी ,कांग्रेस नेता राहुल गांधी ,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,उपमुख्यमंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.