कांग्रेस के 49 और भाजपा के 25 प्रधान बने
-दो में आरएलपी और दो में निर्दलीयों का कब्जा
    जयपुर। जयपुर ,सिरोही और भरतपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रमुख बने हैं। वहीं सवाई माधोपुर ,दौसा और जोधपुर में कांग्रेस पार्टी के जिला प्रमुख बने है। हालांकि जयपुर में भी कांग्रेस पार्टी के पास ही बहुमत था लेकिन पार्टी और कॉन्फिडेंस और भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ी यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी की सियासी रणनीति के आगे कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकार फेल हो गए । भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर आए रमादेवी को खुद की पार्टी में शामिल कर ,जयपुर जिले का जिला प्रमुख बना दिया । रमा देवी के साथ-साथ जैकी कुमार टाटीवाल ने क्रोस वोटिंग कर पासा पलट दिया।

प्रदेश में सोमवार को 78 पंचायत समितियों के प्रधानों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को 49 और भाजपा को 25 में जीत हासिल हुई है। दो पंचायत समितियों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और दो में निर्दलीय प्रधान बने है। प्रधानों के चुनावों में काफी काफी उलटफेर हुआ। दो दिन पहले शनिवार को हुई मतगणना के नतीजों में कांग्रेस को 24 और भाजपा को 14 पंचायत समितियों में स्पष्ट बहुमत मिला था। 11 में निर्दलीयों ने मारी बाजी थी। शेष 29 पंचायत समितियों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था।
ये बने प्रधान:
राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार भरतपुर जिले की बयाना पंचायत समिति में निर्दलीय मुकेश चंद, भुसावर में कांग्रेस की सुफेदी, डीग में कांग्रेस की शिखा, कामां में कांग्रेस की शहनाज खान, कुम्हेर में कांग्रेस की कविता कुमारी, नदबई में भाजपा की मुन्नी देवी, नगर में कांग्रेस के आरिफ खान, पहाड़ी में कांग्रेस के साजिद खान, रूपवास में कांग्रेस की नीतू सिंह, सेवर में कांग्रेस की शकुंतला, उच्चैन में कांग्रेस के हिमांशु और वैर पंचायत समिति में कांग्रेस की साक्षी प्रधान बनी है।
इसी प्रकार दौसा जिले की बैजूपाडा पंचायत समिति में कांग्रेस की सरोज देवी, बांदीकुई में कांग्रेस की सुनीता,बसवा में कांग्रेस के सुनीराम, दौसा में कांग्रेस के प्रहलाद, लालसोट में कांग्रेस के नाथूलाल मीणा, लवाण में कांग्रेस की बीना, महुवा में भाजपा की गीता, नांगल राजावतन में कांग्रेस के दिनेश कुमार, रामगढ़ पचवारा में कांग्रेस की कौशल्या, सिकंदरा में कांग्रेस के सुल्तान बैरवा और सिकराय में कांग्रेस की कमला मीना प्रधान निर्वाचित हुई है।
    इसी तरह जयपुर जिले की आंधी पंचायत समिति में कांग्रेस की मानसी मीणा, आमेर में भाजपा के बद्रीनारायण,बस्सी में कांग्रेस की इंदिरा देवी, चाकसू में भाजपा की उगनता देवी, दूदू में कांग्रेस के रवि चौधरी, गोविंदगढ़ में भाजपा के रामस्वरूप यादव, जालसू में भाजपा के हरदेव यादव, जमवारामगढ़ में कांग्रेस के रामफूल गुर्जर, झोटवाड़ा में कांग्रेस के रामनारायण झाझड़ा, जोबनेर में कांग्रेस के शैतान सिंह मेहरड़ा, किशनगढ़-रेनवाल में कांग्रेस की सन्तोष वर्मा, कोटखावदा में भाजपा प्रहलाद मीणा, कोटपुतली में कांग्रेस की नेहा प्रधान, माधोराजपुरा में भाजपा के अभिषेक गोठवाल, मौजमाबाद में भाजपा की उगन्ता कुमारी, पावटा में भाजपा की पूजा चौधरी, फागी में भाजपा की प्रेम देवी, शाहपुरा में कांग्रेस की मंजू देवी, सांभर लेक में कांग्रेस के सहदेव गुर्जर सांगानेर में कांग्रेस की भंवर कंवर, तूंगा में कांग्रेस के कृष्ण अवतार और विराटनगर में कांग्रेस की बूंदी प्रधान बनी है।
    इसी तरह जोधपुर जिले की आऊ पंचायत समिति में कांग्रेस की आसी, बालेसर पंचायत समिति में कांग्रेस की पुष्पा कंवर, बाप में निर्दलीय मौन कंवर, बापीनी में कांग्रेस के बस्तीराम, बावरी में राष्टÑीय लोकतांत्रिक पार्टी की अनिता, भोपालगढ़ में कांग्रेस की शांति, बिलाड़ा में भाजपा की प्रगति राठौड़,  चामू में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की गुड्डी, देचू में भाजपा के सिमरथाराम, धावा में भाजपा के गोविंद राम, घंटियाली में कांग्रेस की परमेश्वरी, केरु में भाजपा की अनुश्री, लोहावट में कांग्रेस की गीता, लूणी में कांग्रेस की वाटिका, मंडोर में कांग्रेस की सुरता, ओसियां में भाजपा की बदन कंवर, फलोदी में कांग्रेस के उमरदीन, पीपाड़ शहर में कांग्रेस की सोनियां जयंत चौधरी, शेखला में कांग्रेस के रावलराम, शेरगढ़ में कांग्रेस के श्रवण सिंह और तीवरी पंचायत समिति में भाजपा की नीलम मेघवाल प्रधान पद पर निर्वाचित हुई है।
इसी प्रकार सवाई माधोपुर जिले की बामनवास पंचायत समिति में भाजपा की शशि, बोंली में भाजपा के कृष्ण कुमार, चौथ का बरवाड़ा में कोंग्रेस की संपत, गंगापुर सिटी में भाजपा की मंजू गुर्जर, खंडार में भाजपा के नरेंद्र, मलारना डूंगर में कांग्रेस के देवपाल और सवाई माधोपुर पंचायत समिति से कांग्रेस की निरमा प्रधान बनी है। इसी तरह सिरोही जिले की आबूरोड पंचायत समिति में कांग्रेस के लीलाराम,  पिंडवाड़ा में भाजपा के नितिन कुमार, रेवदर में भाजपा की राधिका बेन, शिवगंज में भाजपा की ललिता कंवर ,सिरोही पंचायत समिति से बीजेपी के हंसमुख कुमार प्रधान बने हैं।
   
   
   

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.