सीकर। रींगस ठीकरिया के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ब्रिज से नीचे गिर गई। जिससे हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को मोर्चरी रखवाया है। मृतकों के परिजनों को दुर्घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। लेकिन इस हादसे के बाद घटनास्थल पर और आस- पास भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को प्रयास करने पड़े। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी लगते ही मृतकों के घरों पर कोहराम मच गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.