खेतड़ी। घोर कलियुग। जिस मां ने बेटे को 9 माह कोख में रखकर पैदा किया। उसी बेटे और उसकी मां के बीच अवैध संबंधों के बारे में कोई सोच भी कैसे सकता है। लेकिन खेतड़ी में एक शक में इंसान इतना अंधा हो गया कि उसे अपनी पत्नी और बेटे के बीच ही अवैध संबंधों की बू आने लगी। जिसके चलते आरोपी कई बार पत्नी और बेटे के साथ मारपीट कर चुका था। हर बार मां- बेटा इस बात की सफाई देते की क्या ऐसा अनर्थ हो सकता है। लेकिन शक्की मिजाज के पिता उनकी एक नहीं मानते और मां की बेरहमी से पिटाई करते थे। लेकिन लोक- लाज के डर से वे कभी किसी से कुछ कह भी नहीं पाते थे।

खेतड़ी के थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि वार्ड नंबर 14 नायकों के मोहल्ले में एक यशोदा नामक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया देखने से सामने आया कि महिला के गले पर कोई निशान नहीं था और यह मामला आत्महत्या का नहीं लग रहा है। मामले की गहनता से पूछताछ करने पर मृतका के बेटे किशोर ने बताया कि उसके पिता नौरंग लाल बेटे और उसकी माता के साथ अवैध संबंध को लेकर शक करते थे। आए दिन घर में झगड़ा करते थे। इस बात को लेकर उसके पिता ने ही उसकी मां की हत्या कर दी और पूरी घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया। इस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी और फिलहाल अब मौके से घटना के साक्ष्य जुटाए जाएंगे। पुलिस मृतका के बेटे और आस- पड़ौसियों से भी पूछताछ कर रही है। जिससे सही जानकारी आ सके। फिलहाल हत्यारा पति फरार है। लेकिन जिसने भी ये बात सुनी वो ये बात सुनकर ही हैरान रह गया। क्या एक पिता अपनी पत्नी और बेटे के चरित्र को लेकर संदेह कर सकता है। पुलिस को आरोपी नौरंग लाल की तलाश है। नौरंग लाल से पूछताछ के बाद ही इस घटना का खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.