केसरिया में हरा भरा, राजस्थान में वसुंधरा के नारे लगे

जयपुर। जयपुर भाजपा मुख्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक हुई बैठक में लंबे समय बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई। वसुंधरा राजे के भाजपा मुख्यालय पहुँचते ही राजें के समर्थन में नारे लगे।

“केसरिया में हरा भरा राजस्थान में वसुंधरा “के लगे नारे।
भाजपा मुख्यालय में चल रही है कोर कमेटी की बैठक में
उपचुनाव और पंचायती राज चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ,प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ,उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद सीपी जोशी, ओम माथुर ,कनकमल कटारा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.