जयपुर। सीनियर आईएएस अधिकारी उषा शर्मा को राजस्थान सरकार ने नया सीएस नियुक्त किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी उषा शर्मा राजस्थान की नई मुख्य सचिव बन गई है। खास बात ये भी है कि राजस्थान में करीब तेरह साल बाद फिर से कोई महिला मुख्य सचिव बनीं है। इसके लिए कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। 1985 बैच की IAS उषा शर्मा के हाथों अब प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी की कमान होंगी। इनका कार्यकाल जून 2023 तक रहेगा। उषा इस पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले IAS कुशल सिंह को पिछली गहलोत सरकार ने 2009 में मुख्य सचिव बनाया था। उषा अभी दिल्ली में खेल एवं युवा मंत्रालय में सचिव के पद पर पदस्थापित थीं। इससे पहले राज्य सरकार की अनुशंषा पर रविवार को केंद्र ने उन्हें प्रतिनियुक्ति लौटा दी। बता दें कि बीएससी ऑनर्स ऊषा शर्मा मूलत: यूपी की रहने वाली हैं। उनके पति बीएन शर्मा भी राजस्थान में IAS रहे वह सेवानिवृत होकर अभी विद्युत नियामक आयोग में चेयरमैन हैं। उषा शर्मा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की रिश्तेदार भी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.