चंढ़ीगढ़।

चंढ़ीगढ़। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पंजाब में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आप पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को आरएसएस की टीम बी करार दिया। उऩ्होंने कहा की पीएम बड़े मियां और केजरीवाल छोटे मियां। दोनों मिलकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर सत्ता पर काबिज रहना चाहते है। इन दोनों की यही विचारधारा है। 2014 मोदी जी ने देश को गुजरात मॅाडल दिखाया और केंद्र की सत्ता पर काबिज हो गए। केजरीवाल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरएसएस के साथ मिलकर दिल्ली में आंदोलन चलाया और सत्ता पर काबिज हो गए। दोनों ने जनता को झूठे सब्जबाग दिखाए। ये दोनों सत्ता के लिए कुछ भी कर डालेंगे। धर्म, भाषा, जाति, भावनाओं को भड़काकर कैसे भी हो बस सत्ता चाहिए। इसके लिए कुछ भी झूठ बोलना पड़े बोलेंगे लेकिन मकसद सत्ता पर कब्जा करना है। केजरीवाल के पुराने साथी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कह रहे हैं कि केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब में राज करना है । चाहे इसके लिए उन्हें स्वतंत्र देश का पहला पीएम ही क्योंं न बनना पड़े। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि उनकी इच्छा क्या है। चन्नी पंजाबियत को बचाने के लिए काम कर रहे है। उन्होंने 11 दिन में बता दिया की काम कैसे होता है। उनके फैसलों से जनता खुश है। चन्नी को फिर से सरकार बनाने का अवसर दिया तो वे पंजाब को बदलकर रख देंगे।

पगड़ी पहनने से कोई सरदार नहीं हो जाता!

प्रियंका गांधी ने कहा कि पगड़ी पहनने से कोई सरदार नहीं हो जाता है। उसके लिए पंजाबियत जरुरी है। सच्चा दिल होना जरुरी है। पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल का नाम न लेते हुए कहा कि ये बनावटी पगड़ी पहनने वाले नकली सरदार पंजाब का और पंजाब के लोगों का क्या भला करेंगे। इन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.