जयपुर ।प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी डा.विनय सहस्त्रबुद्धे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति, लोकसभा कलस्टर प्रभारी एंव प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी मतदाता हमारे संपर्क से अछूता ना रहे, जिसके पास हम मोदी सरकार का काम और भाजपा की नीतियों को लेकर ना पहुंचे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की ओर से जिन कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उस जिम्मेदारी का निर्वाहन समर्पित भाव से करें। हम सब सामान्य कार्यकर्ता है, जनता ने भाजपा पर भरोसा किया और मोदी जी की गारंटी में विश्वास कर हमें सेवा का अवसर दिया है। इस लिए हमें सामान्य कार्यकर्ता का भाव अपने में बनाए रखते हुए जनता के बीच जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समर्पित भाव से संगठन के लिए कार्य करता है। इसलिए संगठन के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरी है। प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में जोड़ने का प्रयास करें। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद एंव कार्यकर्ताओं का साथ भाजपा को मिलेगा और प्रदेश की 25 की 25 सीटों पर कमल खिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.