जयपुर जयपुरमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आमजन के साथ होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बड़ी संख्या में आए लोगों से आत्मीय मुलाकात की और फूलों एवं प्राकृतिक रंगों से होली खेली। मुख्यमंत्री आवास पर फागोत्सव भी मनाया गया, जिसमें ब्रज की फूलों की होली, लट्ठमार होली, चंगधमाल होली, मयूररास, होली के रसिया सहित विभिन्न आयोजन हुए। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ होली पर प्रदेश पर से आए लोगों के साथ नाचते हुए।

मुख्यमंत्री  शर्मा ने प्रेम, उत्साह, उमंग एवं सद्भाव के पर्व होली की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि रंगों से सजा यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करे।

लोगों में सीएम संग सेल्फी लेने की होड मची रही।

सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर होली खेलने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो दोपहर बाद में जारी रहा लोग अपने लाडले मुख्यमंत्री के साथ होली की खुशियां बांटने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोगों ने रंग गुलाल लगाकर मुख्यमंत्री के साथ होली की बधाई और शुभकामनाएं दी ।इस दौरान लोगों में मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने की होड मची रही। मुख्यमंत्री और परिवार के लोग में मौजूद रहे मुख्यमंत्री ने और उनकी पत्नी गीता शर्मा ने भी होली खेली और प्रदेश की जनता को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.